फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   30 thousand people will welcome to cm jai ram in haripurdhaar on 5th may

पांच को 30 हजार से लोग हरिपुरधार में करेंगे सीएम का भव्य स्वागत

Thu, 28 Apr 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
30 thousand people will welcome to cm jai ram in haripurdhaar on 5th may
हरिपुरधार में भंगायनी मेले के आयोजन को लेकर बैठक में शिरकत करते मेला कमेटी के पदाधिकारी। -संवाद - फोटो : NAHAN
हरिपुरधार (सिरमौर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पांच मई को हरिपुरधार में भव्य स्वागत किया जाएगा। हाटी समुदाय के 30 हजार से अधिक लोग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हरिपुरधार पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मां भंगायणी मेले के समापन पर में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

इसी सिलसिले में बुधवार को मेला कमेटी की बैठक अध्यक्ष एसआर राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सबसे पहले मुख्यमंत्री की ओर से गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय घोषित करवाने के मामले को गंभीरता से लेने और केंद्र के समक्ष मुस्तैदी से उठाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मेला आयोजन के मकसद से गठित विभिन्न कमेटियों को भी समय रहते अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सक्रियता से काम करने के लिए कहा गया। मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने तीन दिवसीय मेले के आयोजन के तमाम पहलुओं पर विचार-विमर्श किया और विशेष तौर पर पांच मई को समापन समारोह की अध्यक्षता के लिए आ रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के स्वागत के लिए सभी प्रबंधों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआर राणा ने बताया कि 5 मई को 30 हजार से अधिक हाटी समुदाय के लोग हरिपुरधार में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करेंगे। समापन समारोह के दिन प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विधायक राजीव बिंदल और विनय कुमार, रीना कश्यप समेत पूर्व विधायक बलदेव तोमर और मार्केटिंग बोर्ड के उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।
..........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed