{"_id":"693976ea12b31d448d0a94c4","slug":"26-buses-went-to-mandi-from-sirmaur-nahan-news-c-177-1-nhn1001-166670-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मंडी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए सिरमौर से 26 बसें रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मंडी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए सिरमौर से 26 बसें रवाना
विज्ञापन
बसों के जाने से प्रभावित होंगे जिला सिरमौर के 14 बस रूट
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सरकार के वीरवार को तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर मंडी के पड्डल मैदान में जनसंकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए प्रदेशभर से लोगों को लाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को लगाया गया है। सिरमौर से भी मंडी के लिए निगम ने 26 बसें भेजी हैं।
यह बसें सिरमौर से मंडी के लिए रवाना हो गई हैं। दो दर्जन से अधिक बसें जाने के बाद करीब 14 बस रूट वीरवार को प्रभावित रहेंगे। बस रूट प्रभावित होने के चलते यात्रियों खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। निगम के अनुसार नाहन के अलावा सराहां, पांवटा साहिब, श्री रेणुका जी आदि से बस रूट प्रभावित होंगे।
बता दें कि सिरमौर में पहले ही बसों और चालकों-परिचालकों की कमी खल रही है। कुछ समय से आधा दर्जन के करीब बस रूट पहले ही प्रभावित चल रहे हैं। ऐसे में दो दर्जन से अधिक बसें जाने से समस्या अधिक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन राम दयाल ने बताया कि सिरमौर से 26 बसें मंडी के लिए भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि 14 के करीब बस रूट प्रभावित होंगे।
संवाद