{"_id":"65258e76d1c61bf6230d28c1","slug":"24-new-cases-of-dengu-found-in-sirmaur-nahan-news-c-177-1-ssml1027-10301-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बेकाबू हुआ डेंगू, फिर एक साथ मिले 24 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बेकाबू हुआ डेंगू, फिर एक साथ मिले 24 नए मामले
विज्ञापन
बेकाबू हुआ डेंगू, फिर एक साथ मिले 24 नए मामले
जिले में स्क्रब टायफस का भी मिला एक और मरीज
डेंगू के आ चुके 487 मामले, स्थिति काफी चिंताजनक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना डेंगू के मरीज बढ़ने से स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। मंगलवार को भी एक साथ 24 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ साथ स्क्रब टायफस का भी एक नया मामला सामने आया।
स्थिति ये है कि जिले में डेंगू की रोकथाम को लेकर न तो प्रशासन गंभीर नजर आ रहा और न ही विभाग। पिछले कई दिन से शहर में फाॅगिंग तक नहीं हो रही है। यही हालत पांवटा साहिब शहर की भी है। फाॅगिंग न होने से लगातार डेंगू का प्रभाव बढ़ रहा है।
कालाअंब जैसे क्षेत्र में फॉगिंग न होना भी चिंता का कारण बन रहा है। इस क्षेत्र से भी कई मरीज आ चुके हैं। इसके अलावा जिले के कई हिस्सों में बुखार से पीड़ित मरीज अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें डेंगू की पुष्टि हो रही है। वहीं, ऊपरी इलाकों से स्क्रब टायफस के भी इक्का दुक्का मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
इन दोनों वैक्टर जनित रोगों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। जिले में इन दोनों बीमारियों के निरंतर बढ़ रहे प्रकोप से स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है।
सिरमौर में अबतक डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 487 तक पहुंच चुका है। जबकि स्क्रब टायफस के 196 मरीज आ चुके हैं। पिछले दो माह से जिले में लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। इन रोगों के साथ-साथ इस समय वायरल फीवर के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में लोगों में दहशत का माहौल है।
...
जागरूकता के अभाव में लगातार बढ़ रहे मामले
सीएमओ सिरमौर डाॅ. अजय पाठक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू और स्क्रब टायफस की रोकथाम को लेकर भरसक प्रयास कर रहा है। इस समय लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। जागरूकता के अभाव में मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फाॅगिंग को लेकर विभाग लगातार निर्देश जारी कर रहा है।
...
ऐसे करें बचाव
घरों के आसपास साफ सफाई रखना, पानी जमा न होने देना, पीने व भंडार किए पानी को ढक कर रखना, पूरे कपड़े पहनना, हाथों पैरों पर नीम का तेल या कोई मच्छर रोधक क्रीम लगाना, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना बचाव के मुख्य उपाय हैं।
इसके अलावा बुखार, जोड़ों में दर्द, शरीर में कंपकंपी, जकड़न, सिरदर्द की अवस्था में योग्य चिकित्सक से इलाज कराना या परामर्श लेना ही उचित है।