फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   22 illegal mining cases found in sirmaur

Sirmour News: वन विभाग ने एक माह में 22 मामलों में 4.80 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Thu, 05 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
22 illegal mining cases found in sirmaur
अवैध खनन पर शिकंजा कसने को किया गया विशेष वन टीमों का गठन
विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी : डीएफओ
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अवैध खनन को लेकर वन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। विशेष टीमों का गठन कर संवेदनशील अवैध खनन स्थल पर औचक निरीक्षण-छापेमारी की जा रही है। खास कर यमुना, गिरि तथा बाता नदी क्षेत्रों में नजर रखी जा रही है। एक माह के भीतर 22 अवैध खनन के मामले पकड़ कर 4.80 लाख जुर्माना राशि वसूल की जा चुकी है।

बता दें कि जनपद की सीमाएं उत्तराखंड व हरियाणा राज्य से लगती हुई हैं। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र नदी नालों से घिरा हुआ है। सबसे अधिक खनन गतिविधियां पांवटा उप विधानसभा क्षेत्र में इस समय संचालित हो रही है। इससे प्रदेश सरकार को करोड़ों का राजस्व भी जाता है, लेकिन प्रदेश सरकार, खनन, वन विभाग व पुलिस विभाग को सबसे बड़े चुनौती अवैध खनन गतिविधियों से रहती है। अवैध खनन कार्य से लाखों रुपये के राजस्व की चपत भी लगती है।
विज्ञापन

वर्ष भर यमुना नदी, गिरि नदी, बाता नदी, अन्य यमुना की सहायक एवं बरसाती नदियों में वर्ष भर अवैध खनन पर अंकुश लगाना टेढ़ी खीर साबित होता रहा है। वन विभाग ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए मुहिम चलाई है। इसके लिए गठित विशेष टीमें नदियों और इनको जोड़ने वाले मार्गों पर नजर रख रहीं हैं। पिछले एक माह से वन विभागीय टीमों ने इन नदियों के अवैध खनन वाले संवेदनशील स्थलों पर छापेमारी करते हुए 22 मामले पकड़े हैं। अवैध खनन करते पकड़े गए वाहन संचालकों से 4.80 लाख जुर्माना राशि वसूल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ पांवटा साहिब वेद प्रकाश शर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने को विशेष टीमों का गठन किया गया है। अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed