{"_id":"5cc32b4abdec2214222aa54c","slug":"21556294474-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में पहली बार बनेंगे दिव्यांग पोलिंग बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में पहली बार बनेंगे दिव्यांग पोलिंग बूथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव में इस बार चुनाव आयोग दिव्यांग पोलिंग बूथ भी स्थापित करने जा रहा है। देश के प्रत्येक जिले में एक-एक दिव्यांग पोलिंग बूथ बनेगा। हिमाचल में भी चुनाव के दौरान पहली बार चुनाव आयोग ने दिव्यांग पोलिंग बूथ की व्यवस्था की है। इन बूथों पर सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर अन्य तमाम कर्मचारी दिव्यांग होंगे और चुनाव प्रक्रिया को पूरा करेंगे। जिला निर्वाचन विभाग सिरमौर ने पांवटा विधानसभा क्षेत्र के गिरिनगर पोलिंग बूथ को दिव्यांग पोलिंग बूथ बनाया है।
हिमाचल प्रदेश में 19 मई को मतदान किया जाएगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश में 7723 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 60 हजार से अधिक कर्मचारियों को चुनाव के लिए तैनात किया गया है। चुनाव आयोग ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो महिला पोलिंग बूथ स्थापित किए हैं। इन पोलिंग बूथों पर महिलाएं अपनी सेवाएं देंगी। सिरमौर जिले में कुल दस जगह पर महिला पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जबकि, पहली बार चुनाव आयोग दिव्यांग पोलिंग बूथ स्थापित करने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी हर जिले में एक-एक दिव्यांग पोलिंग बूथ की स्थापना की जा रही है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित जैन ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अब तक के चुनाव में दिव्यांग पोलिंग बूथ नहीं बनाए गए थे लेकिन, इस बार के चुनाव में पहली बार हर जिले में दिव्यांग पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे। सिरमौर के गिरिनगर में दिव्यांग पोलिंग बूथ बनाया गया है। इस पोलिंग बूथ में सेवाएं देने वाले कर्मचारी सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर दिव्यांग होंगे।
हर बूथ पर तैनात होंगे स्वयं सेवी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। ऐसे मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने और वहां से वापस कर ले जाने की व्यवस्था निर्वाचन विभाग की रहेगी। इसके प्रबंध कर लिए गए हैं। इसके अलावा मतदान केंद्रों में एक एनएसएस और एक एनसीसी का स्वयं सेवी दिव्यांगों की मदद को तैनात किया जाएगा। व्हील चेयर आदि की भी व्यवस्था की जाएगी।