फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कुरकुरे और चिप्स खाकर युवक-युवती ने गुजारे तीन दिन

कुरकुरे और चिप्स खाकर युवक-युवती ने गुजारे तीन दिन

Tue, 16 Apr 2019 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
कुरकुरे और चिप्स खाकर युवक-युवती ने गुजारे तीन दिन
नौहराधार (सिरमौर)। चूड़धार की यात्रा पर निकले युवक और युवती ने तीन दिन और दो रातें भूखे पेट गुजारीं। दोनों अपने साथ खाने के लिए कुरकुरे और चिप्स लेकर गए थे। रविवार और सोमवार की रात तथा रविवार, सोमवार और मंगलवार का पूरा दिन उन्हें खाना भी नसीब नहीं हुआ। बर्फ के बीच कड़ाके की ठंड में दोनों कैसे रहे होंगे? दोनों नौहराधार तक एक बाइक पर आए थे। उनका बाइक अभी भी नौहराधार में ही खड़ा है।
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद युवक और युवती चूड़धार की ट्रैकिंग पर निकले थे और वापसी में रास्ता भटक गए थे। दोनों गुफा में रुके। जबकि बर्फ के बीच चट्टानों पर सोकर रात गुजारी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रास्ता भटक कर दोनों सतांह नामक जंगल की ओर निकले। मोबाइल के माध्यम से उन्होंने सर्वप्रथम होटल संचालकों को रास्ता भटकने की बात कही। इसके बाद नौहराधार प्रशासन ने एक रेस्क्यू टीम उनकी तलाश में भेजी। इसमें तीन पुलिस के जवान, दो वन कर्मचारी, चार राजस्व विभाग के कर्मचारी और एक स्थानीय ग्रामीण शामिल था। सिरमौर पुलिस ने शिमला पुलिस से संपर्क किया तो वहां से भी एक रेस्क्यू टीम चोटी की ओर निकली। लेकिन, दुर्गम पहाड़ी पर फंसे होने के कारण टीम उस तक नहीं पहुंची। रितेश के भाई देवेंद्र सिंह ने दिल्ली की एक कंपनी का निजी चौपर हायर किया और देहरादून से चूड़धार के लिए उड़ान भरी। दोपहर बाद युवक और युवती दोनों को ट्रेस किया गया। लेकिन, उन्हें रेस्क्यू नहीं किया जा सका। करीब आधा घंटे बाद रस्सियां फेंककर दोनों को हेलीकॉप्टर में देहरादून पहुंचाया गया। दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों वहां से बद्दी के लिए रवाना भी हो गए हैं। एसडीएम राहुल कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हालांकि आपदा प्रबंधन से भी हेलिकॉप्टर की मांग की गई थी। लेकिन, इस बीच रितेश के भाई ने निजी चौपर भेजा। दोनों को रेस्क्यू कर देहरादून पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल चूड़धार की यात्रा पर न जाएं लोग  ः राहुल कुमार
एसडीएम राहुल कुमार ने बताया कि चेकपोस्ट का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि फिलहाल चूड़धार की यात्रा पर न जाएं। जबकि प्रतिबंध हटने के बाद भी मौसम की स्थिति को भांप कर ही यात्रा पर जाना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed