{"_id":"5ca0eca2bdec2214530fa8ed","slug":"21554050210-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंटल कॉलेज पांवटा में खेल स्पर्धाओं का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंटल कॉलेज पांवटा में खेल स्पर्धाओं का आयोजन
विज्ञापन
पांवटा में कॉलेज फेस्ट का आगाज
खेल और सांस्कृतिक स्पर्धाओं में 900 विद्यार्थी दिखाएंगे
डेंटल कॉलेज की मेजबानी में तीन दिन तक चलेगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल इंस्टीच्यूट ऑफ डेंटल साइंस, पांवटा साहिब में तीन दिवसीय इंटर कॉलेज फेस्ट-2019 का आगाज हो गया। फेस्ट में हिमाचल के दस डेंटल कॉलेज, हरियाणा एवं पंजाब के डेंटल कॉलेज और पांवटा डेंटल कॉलेज के 900 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज संस्थान के चयेरमैन डॉ. वीके गुप्ता व निदेशक डॉ. गौरव गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि विभिन्न कॉलेजों के छात्रों के बीच बातचीत व स्पर्धाओं के लिए एक बेहतर मंच है। प्रतिभागी अपने विचारों को अपने समग्र विकास में मदद कर सकते हैं। विचारों के आदान-प्रदान करके युवा लाभान्वित होते हैं। एक दूसरे के साथ अनुभवों को ज्यादा बढ़ा सकते हैं। शिक्षा, विभिन्न खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता से व्यक्तित्व विकसित होते हैं। पांवटा डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजन गुप्ता व एसएल ठाकुर ने कहा कि कैंपस में क्रिकेट फुटबाल, बैडमिंटन, बास्केटबाल, एथलेटिक, डीजे एंड डांस, क्विज, टैलेंट इवेंट्स और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी प्रतिभा दिखा रहे हैं। तीन दिवसीय सम्मेलन में पोस्टर-रंगोली मेकिंग प्रस्तुतियां, इंटर कॉलेज खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, नाटक मंचन व फैशन शो जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए।