{"_id":"5c2e3af2bdec225697311b61","slug":"21546533618-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर छह ट्रैक्टरों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर छह ट्रैक्टरों के चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब में खनन विभाग की टीम ने दबिश देकर छह ट्रैक्टरों के चालान काटे। अवैध खनन के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान अवैध खननकारियों में हड़कंप मच गया। विभाग ने कार्रवाई करते हुए मौके पर खनन करते छह ट्रैक्टर पकड़े।
जानकारी के अनुसार पांवटा क्षेत्र में खनन विभाग की टीम ने छापामारी की। हालांकि, टीम को आता देख कई अवैध खननकारी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। खनन विभाग अधिकारियों को अवैध खनन की गुप्त सूचना मिल रही थी। इसके बाद खनन निरीक्षक पांवटा मंगतराम की टीम ने भूपपुर, बहराल और बांगरण क्षेत्रों में छापामारी की। छापामारी में खनन विभाग की टीम ने छह ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते दबोचा। इसके बाद विभाग ने ऐसे ट्रैक्टर सीज कर दिए। उल्लेखनीय है कि यमुना नदी समेत अन्य क्षेत्रों में अवैध खनन का धंधा अभी भी जोरों से चल रहा है। हालांकि, विभाग कई बार गुप्त सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दे चुके हैं। बावजूद इसके भी अवैध खननकारी गुपचुप ढंग से रात के अंधेरे और दिन के उजाले में सरकार के राजस्व को चूना लगा रहे हैं। अभी तक विभाग दर्जनों बार कार्रवाई कर चुका है। वीरवार को भी विभाग ने गुप्त सूचना पर दबिश दी। जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है। अवैध खनन करते खनन विभाग टीम ने छह ट्रैक्टर पकड़े हैं। उन्होंने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ विभाग का अभियान जारी है।