फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा में राहुल गांधी के खिलाफ गरजे भाजपाई, फूंका पुतला

पांवटा में राहुल गांधी के खिलाफ गरजे भाजपाई, फूंका पुतला

Sun, 16 Dec 2018 11:00 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में राहुल गांधी के खिलाफ गरजे भाजपाई, फूंका पुतला
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा मंडल पांवटा ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर राहुल गांधी का पुतला फूंका। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकाली।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पांवटा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश को अपने बयानों से गुमराह किया। विधानसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए गलत बयानबाजी कर जनता व देश को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में जो व्यक्ति चौकीदार चोर है के झूठे नारे लगाकर विधानसभा चुनाव का लाभ ले रहा था। आज वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अपनी गलती को स्वीकार करे। चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगकर अपनी गलती स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय ने भी मान लिया है कि प्रधानमंत्री पूर्णतया ईमानदार व्यक्तित्व के धनी हैं और राफेल सौदे में किसी तरह का किसी भी व्यक्ति को लाभ दिलाने की उनकी कोई मंशा नहीं थी। फिर भी झूठे आरोप लगाकर बार-बार प्रधानमंत्री को चोर कहकर गलत तरीके से बयानबाजी की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। रैली के बाद पांवटा बाजार में गीता भवन मंदिर के समीप राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर महामंत्री अरविंद गुप्ता, पांवटा नप अध्यक्ष कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, अल्पसंख्यक पांवटा इकाई अध्यक्ष नसीम नाज, नरेश खापड़ा, अमर प्रकाश गुप्ता, रामप्रसाद चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चरणजीत चौधरी, दिनेश चौधरी, सोहन कपूर, सरवण कुमार, अविनाश सैणी, अविनाश झांब, गुरदास चौधरी, नाजर अली व सुल्तान चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed