फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गाड़ी समेत खाई में समाकर जान देने की घटना ने खड़े किए रौंगटे

गाड़ी समेत खाई में समाकर जान देने की घटना ने खड़े किए रौंगटे

Tue, 30 Oct 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी समेत खाई में समाकर जान देने की घटना ने खड़े किए रौंगटे
कांडो हरियास में सुसाइड के लिए इस्तेमाल की गई चकनाचूर हुई गाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
ददाहू (सिरमौर)। कार चलाते हुए गहरी खाई में समाकर आत्महत्या करने की वारदात रौंगटे खड़े कर देने वाली है। जहर खाना, फंदा लगाना या नदी में कूदकर जान देने के मामले अक्सर सामने आ चुके हैं लेकिन, गाड़ी के साथ गहरी खाई समाकर अपना जीवन समाप्त करने का यह अपनी तरह का पहला मामला सामने आया है। घटना इतनी दर्दनाक है कि रूह तक कांप उठे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में भी मातम का माहौल छा गया है। वहीं, हर जुबां पर यह चर्चा भी है कि आखिर इंद्र सिंह ने यह कदम क्यों उठाया? बहरहाल, पुलिस सुसाइड नोट में लिखे गए व्यक्तियों के नामों को केंद्रित कर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस के मुताबिक इंद्र सिंह की पत्नी का कुछ समय पहले देहांत हो गया था। उसके चार बच्चे भी हैं। पत्नी के देहांत के बाद इंद्र सिंह एक महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई शुरू की है। घटना स्थल का दृश्य रौंगटे खड़े करने वाला था। करीब पांच सौ फीट गहरी खाई में गिरी कार के परखचे उड़ गए हैं। डीएसपी अनिल धोल्टा ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर लिया है। सुसाइड नोट की भी एक्सपर्ट से जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed