{"_id":"5bcf5906bdec2269b6429dce","slug":"21540315398-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलाई सीएचसी को सिविल अस्पताल का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलाई सीएचसी को सिविल अस्पताल का दर्जा
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
तारूवाला पहुंचने पर सीएम जयराम का स्वागत करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। जिले शिलाई विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को 3.50 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया। शिलाई में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई को नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोनहाट को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। शिलाई क्षेत्र में पेयजल की कमी से निपटने के लिए क्षेत्र की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं पर 26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के निर्माण और रखरखाव पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण और रखरखाव के लिए 1.60 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिलाई में एक हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए शिलाई में मुद्रिका बस आरंभ करने और शिलाई में अटल आदर्श विद्यालय खोलने की घोषणा भी सीएम ने मंच से की। इस मौके पर अगले वित्त वर्ष में रोनहाट कॉलेज भवन के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की गई।
डिग्री कॉलेज शिलाई में शुरू होंगी पीजी कक्षाएं
मुख्यमंत्री ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिलाई और कफोटा में दो नए ट्रेड आरंभ करने के साथ-साथ डिग्री कॉलेज शिलाई में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन में एस्ट्रो-टर्फ के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये उपलब्ध करवाए जाएंगे। शिलाई में मिनी सचिवालय, राजस्व सदन के निर्माण के अतिरिक्त अशयाड़ में प्राथमिक पाठशाला खोली जाएंगी। शिलाई स्थित विश्राम गृह का विस्तार करने के अलावा यहां अतिरिक्त भवन का भी निर्माण किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी कार्यालय शिलाई के भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
कांडो दुगाना पेयजल योजना का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने तिलगन खड्ड पर बने पुल, कांडो दुगाणा उठाऊ पेयजल योजना, जाखना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाखू भवन और राजकीय डिग्री कॉलेज के कर्मचारी आवासों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने शिलाई में अग्निशमन पोस्ट का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री का पांवटा साहिब से शिलाई जाते हुए सतौन और दुगाना में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद वीरेंद्र कश्यप, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, भाजपा महासचिव चंद्रमोहन ठाकुर, भाजपा नेता बलवीर सिंह चौहान समेत कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।