फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में साहिल व नितिन, सक्षम व कृति अव्वल

प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में साहिल व नितिन, सक्षम व कृति अव्वल

Fri, 31 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में साहिल व नितिन, सक्षम व कृति अव्वल
बाल विज्ञान कांग्रेस में नन्हें वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

नारग स्कूल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
साहिल, नितिन और सक्षम, कृति रहे अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारग में शुक्रवार को हुई बाल विज्ञान कांग्रेस में नन्हें वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। विज्ञान मेले के समापन समारोह में सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। तीन दिन तक चली बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में राजगढ़ के साहिल और नितिन की जोड़ी ने प्रथम हासिल किया। प्रतियोगिता में नैनाटिक्कर स्कूल के भूपेंद्र और शुभम दूसरे, जबकि नारग स्कूल के प्रदीप और ललिता की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। सीनियर अर्बन में एसवीएन राजगढ़ के सक्षम व कृति चौहान, डीपीएस राजगढ़ के रोबिन व अंकिता, एसवीएन सराहां की मिताली व ओमीशा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर रूरल में छोगटाली स्कूल की आंचल व सिमरन ने पहला, लाझोगरी स्कूल के आशीष व पूजा ने दूसरा, जबकि भनोग स्कूल के निकेत और संजीव ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर अर्बन में एसवीएन सराहां के इशिता व यश की जोड़ी ने प्रथम, डीएवी सराहां के आदित्य व कुनाल ने द्वितीय व राजगढ़ के परीक्षित और आशुतोष ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर रूरल में मंडियाघाट की सृष्टि व प्रगति, शरगांव के पीयुष व देवांशी, जेवीएन नारग के अर्श व दिव्यम क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

बेस्ट थ्री इन एक्टिविटी कॉर्नर में सीनियर सेकेंडरी वर्ग में सृष्टि, राहुल व नितिन, सीनियर अर्बन में आकृति, आयुष व अभय, सीनियर रूरल में साहिल, आस्था व पूजा, जूनियर अर्बन में रेश, आंचल व आदर्श और जूनियर रूरल में अधिराज, सोनाक्षी व राजीव अव्वल रहे। मैथमेटिक्स ओलंपियाड प्रतियोगिता के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में रजत, वासु रघुवंशी व मुस्कान, सीनियर वर्ग में सुहानी, नेहा व गौरव, जूनियर वर्ग में तुषार, वृंदा व तुषार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। मॉडल प्रतियोगिता में कोटला बांगी स्कूल की मुस्कान ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि, राजगढ़ के राहुल वर्मा ने दूसरा व कोटला भरोग के विक्रांत तीसरे स्थान पर रहे। यह जानकारी जिला विज्ञान पर्यवेक्षक शालू परमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed