{"_id":"5b896f0342c79246633fe83b","slug":"21535733507-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल की राशनिंग खत्म, अब नियमित मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल की राशनिंग खत्म, अब नियमित मिल रहा पानी
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल की राशनिंग खत्म, अब रोज मिल रहा पानी
मोगीनंदवासियों की समस्या का विभाग ने किया हल
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद में आईपीएच विभाग ने पेयजल आपूर्ति को सुचारु कर दिया है। लिहाजा, अब मोगीनंद क्षेत्र के लोगों को रोजाना पानी मिल रहा है। इससे पहले विभाग ने गर्मी शुरू होते ही पेयजल वितरण के लिए शेड्यूल तैयार किया था। इसके तहत लोगों को दूसरे दिन पानी सप्लाई किया जा रहा था। गर्मी बीतने के बाद बरसात के दिनों में भी इसी शेड्यूल के मुताबिक पेयजल वितरित किया जाता रहा। ऐसे में सैकड़ों परिवार पेयजल संकट का सामना कर रहे थे। ग्रामीणों की समस्या विभाग के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आते ही पेयजल वितरण प्रणाली में बदलाव कर दिया गया है। विभाग की ओर से ग्रामीणों को अब रोजाना पानी वितरित किया जा रहा है। मोगीनंद निवासी हरीश कुमार, संजय, मीनाक्षी, विमल और संतोष ने पेयजल आपूर्ति रोजाना बहाल करने पर विभाग के अधिकारियों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि एक दिन के अंतराल से जो पेयजल आपूर्ति की जा रही थी, वह नाकाफी थी। इसकी वजह से जनता को परेशानी हो रही थी। विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर दिया है। आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि पेयजल वितरण शेड्यूल को बदल कर अब रोजाना पानी वितरित किया जा रहा है।