{"_id":"5b2670684f1c1bb0318b7454","slug":"21529245800-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोडो वाला दून ट्रक ऑपरेटर सोसायटी के सचिव से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोडो वाला दून ट्रक ऑपरेटर सोसायटी के सचिव से मारपीट
Updated Sun, 17 Jun 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खोडोवाला दून ट्रक ऑपरेटर सोसायटी के सचिव से मारपीट
एक दर्जन लोगों ने ऑफिस में घुस कर पिटाई की, दस्तावेज उठा ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा विस क्षेत्र के खोडोवाला में दून ट्रक ऑपरेटर ट्रांसपोर्ट सोसायटी के सचिव के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में आया है जिसमें एक दर्जन लोगों पर कार्यालय में घुस कर पिटाई व कागजात साथ ले जाने का आरोप है। अब राजनीतिक दबाव बनाकर मामला दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पांवटा की दून ट्रक ऑपरेटर ट्रांसपोर्ट सोसायटी खोडोवाला के सचिव पवन कुमार ने कहा कि रविवार दोपहर को फोन कर कार्यालय में बुलाया गया। कार्यालय में पहुंचा तो करीब एक दर्जन से अधिक लोग वहां पहले ही बैठे थे। कार्यालय में घुसते ही इन लोगों ने अचानक शटर को बंद कर दिया। इससे पहले की कुछ समझ पाता इन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद डरा धमका कर किसी तरह कोरे कागज पर जबरन हस्ताक्षर भी करवा लिए।
इसके बाद कार्यालय का शिकायत रजिस्टर साथ लेकर फरार हुए। इसकी सूचना सिंघपुरा पुलिस चौकी में दी है। बता दें कि दून ट्रक ऑपरेटर ट्रांसपोर्ट सोसायटी खोडोवाला के चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए ऑफिस में शिकायत दर्ज करवाने के लिए रजिस्टर रखा गया है। मारपीट करने वाले आरोपी यह रजिस्टर ही अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उचित जांच होगी।
-----------
सुरेश तोमर
...