{"_id":"5b042b564f1c1bd4408b7043","slug":"21526999894-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक सेवकों की हड़ताल से कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक सेवकों की हड़ताल से कामकाज ठप
Updated Tue, 22 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। हालांकि, शहरी क्षेत्र में सेवाएं यथावत रहीं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण डाकसेवक हड़ताल पर रहे। डाक सेवकों ने किसी भी तरह का कार्य नहीं किया। वहीं, शिलाई में डाक सेवकों ने उप डाकघर के बाहर एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी भी की।
उप डाकघर हरिपुरधार, सराहां, राजगढ़, शिलाई, पांवटा साहिब आदि के सभी ग्रामीण डाक सेवकों के हड़ताल पर जाने से डाकघर की शाखाओं में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा है। मंगलवार को डाकघरों और उप डाकघरों में न तो शाखाओं से कोई डाक पहुंची और न ही कोई अन्य कार्य हो सका। पेंशन के भुगतान व अन्य कार्यों के लिए लोगों की दिनभर लाइनें लगी रहीं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से डाकघर व उप डाकघर में कार्य निपटाने के लिए नाम मात्र एक ही कर्मचारी उपलब्ध थे।
डाक ग्रामीण सेवकों का आरोप है कि 28 महीने पहले कमलेश चंद्रा कमेटी ने अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी है लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक कमेटी की सिफारिशों को लागू नहीं किया। डाक सेवकों का आरोप है कि 7वां वेतन आयोग लागू न होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
उधर, शिलाई उप डाकघर के अधीन आने वाले ग्रामीण डाक सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर शिलाई उप डाकघर कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी भी की गई। ग्रामीण डाक सेवक संघ के सह सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि 22 मई 2018 से देशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर वे हड़ताल में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर अमर सिंह, कल्याण सिंह, सूरतसिंह, राकेश शर्मा, मनोज कुमार, प्रदीप नेगी, महेंद्र सिंह, गुलशन, छाजूराम, कंवर सिंह, जंगलीराम, बिशन सिंह आदि मौजूद रहे।
-----------------