{"_id":"5aa934ba4f1c1bbf088b536a","slug":"21521038522-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में नहीं चढ़ेगा नारियल का चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में नहीं चढ़ेगा नारियल का चढ़ावा
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
navratra
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
श्री महामाया बाला सुंदरी त्रिलोकपुर मंदिर में 18 से 31 मार्च तक नवरात्र मेले का आयोजन किया जाएगा। चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर होने वाले इस मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर में नारियल चढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी ललित जैन ने मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदेश जारी किए हैं।
नवरात्र मेले के दौरान तूड़ी व भूसे से लदे वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर स्थित उद्योगों विशेषकर कागज के कारखानों के उत्पादन की पूर्ति के लिए तूड़ी अथवा भूसा आदि से लदे ट्रैक्टरों की आवाजाही पर मेला अवधि के दौरान सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक प्रतिबंध रहेगा ताकि यातायात अवरुद्ध न हो। एक अन्य आदेश के अनुसार उन्होंने मेले के दौरान त्रिलोकपुर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का हथियार लेकर जाने पर प्रतिबंध लगाया है। मेले के दौरान कोई भी व्यक्ति कालाअंब पुलिस क्षेत्र और मेला क्षेत्र में आग्नेय शस्त्र, विस्फोटक सामग्री व अन्य धारधार हथियार लेकर कर नहीं चल सकेगा।
उन्होंने कहा कि इस दौरान मंदिर में नारियल चढ़ाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई व्यक्ति इस दौरान शराब पीकर हुड़दंग मचाता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
------------