फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पेयजल किल्लत के लिए एसडीओ कार्यालय का घेराव

पेयजल किल्लत के लिए एसडीओ कार्यालय का घेराव

Tue, 16 Jan 2018 10:51 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
पेयजल किल्लत के लिए एसडीओ कार्यालय का घेराव
नित्थर, झल्ली और घरोली सहित अन्य गांव में एक सप्ताह से पेयजल की किल्लत - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)।
पानी की किल्लत से जूझ रहे दुगाना गांव के ग्रामीणों ने लगातार दूसरे दिन आईपीएच विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। सोमवार को आईपीएच कार्यालय में ताले लगाकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था। जबकि मंगलवार को कफोटा पहुंचकर ग्रामीणों ने एसडीओ कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान आईपीएच के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।

गौरतलब हो कि कफोटा उपमंडल के तहत आने वाले दुगाना गांव में करीब 20 दिनों से पानी का संकट चल रहा है। लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं जिसके चलते ग्रामीण अब आंदोलनरत हो गए हैं।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि दुगाना गांव के लिए दो स्कीमों से पानी आपूर्ति की जा रही है। एक ग्रेविटी स्कीम है। जबकि दूसरी उठाऊ पेयजल योजना। बावजूद इसके गांव में एक साल से पानी की किल्लत चल रही है। जबकि पिछले 20 दिनों से तो पानी की एक बूंद भी नलों से नहीं टपकी है। प्रदर्शनकारी गुलाब सिंह भंडारी, कुलदीप सिंह, रामभज शर्मा, मुंशी राम पुंडीर, रघुवीर सिंह, चंद्र सैन, कुलदीप पुंडीर, सुल्तान व सुनील कुमार ने बताया कि उनके गांव में तीन सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है जिस कारण हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि ग्रेविटी स्कीम में पानी की कमी है। पानी के स्टोर टैंक तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जबकि दूसरी उठाऊ पेयजल योजना कई जगहों से टूटी पड़ी है, जिस विभाग दुरुस्त करवा पाने में नाकाम हो रहा है। विभाग की लापरवाही से लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने विभाग को कई बार चेताया लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई जिस कारण मजबूर ग्रामीणों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने अविलंब पानी उपलब्ध नहीं करवाया तो चक्का जाम किया जाएगा जिसकी जिम्मेवारी विभाग की होगी।

उधर, सहायक अभियंता कफोटा राजेंद्र चौधरी ने बताया कि उन्हें पानी की समस्या का शुक्रवार को ही पता चला। दो दिन विद्युत आपूर्ति ठप रही जिस कारण स्कीम में वेल्डिंग का कार्य नहीं हो पाया। अब वेल्डिंग कर दी गई है। जबकि गांव में पानी के लिए टैंकर भेज दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed