फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सिरमौर की फिजाओं में गूंजा... जय राम जी की

सिरमौर की फिजाओं में गूंजा... जय राम जी की

Sun, 24 Dec 2017 10:56 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर की फिजाओं में गूंजा... जय राम जी की
संजय भारद्वाज
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। छोटी काशी की सिराज विधानसभा के जय राम ठाकुर की मुख्यमंत्री पर ताजपोशी से सिरमौर जिला जय राम जी की...से गूंज उठा। बाजार में जो यार-दोस्त आपस में मिले हाथ मिलाने और नमस्ते करने की बजाय जय राम जी की...कहते हुए देखे गए। भाजपाइयों की टोली में यह प्रचलन अधिक दिखा, यानि जय राम की ताजपोशी के बाद सिरमौर की राजनीतिक फिजाएं बदली-बदली सी नजर आई।

मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलें खत्म होने के बाद अब मंत्रिमंडल पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
नाहन हलके से विजयी हुए डॉ. राजीव बिंदल का मंत्री बनना तय माना जा रहा है लेकिन कई और नेता भी जयराम से नजदीकियों का फायदा उठा सकते हैं। नड्डा-जयराम के साथ नजदीकियां रखने वाले नेताओं के लिए यह ताजपोशी संजीवनी बन सकती है। सिरमौर की सियासी फिजाओं में यह आम चरचा है कि डॉ. राजीव बिंदल अब हिमाचल सरकार के पावरफुल मंत्री बनकर उभरेंगे। नाहन विधानसभा के लिए उनका मंत्री बनना खास मायने रखता है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक मंत्रिमंडल को लेकर किसी तरह की घोषणा नहीं हुई है लेकिन पूर्व मंत्री होने का तजुर्बा और पांचवीं बार विधानसभा में पहुंचना बिंदल के मंत्री बनने का रास्ता साफ कर रहे हैं। वह मंत्री बने तो नाहन विधानसभा क्षेत्र से पहले कैबिनेट मंत्री होंगे। इससे पहले यहां श्यामा शर्मा मंत्री पद हासिल कर चुकी हैं लेकिन उन्हें भी राज्यमंत्री का दर्जा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जय राम की ताजपोशी के बाद कई नेताओं को अब राम (जय राम ठाकुर) का ही सहारा है। चुनावी वैतरणी पार नहीं लगने के बावजूद वह अपना राजनीतिक रसूब वापस पाने के लिए निगम-बोर्ड की कुर्सी पाने में कामयाब हो सकते हैं। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और जय राम ठाकुर से ताल्लुकात इसमें मददगार बन सकते हैं लेकिन सिरमौर के कई अन्य नेताओं को भी जय राम की ताजपोशी का फायदा मिल सकता है।



चुनावी मैदान में जीत का सेहरा बंधने से चूके शिलाई के बलदेव तोमर और रेणुका विधानसभा क्षेत्र से बलबीर सिंह इनमें शुमार है। बलदेव तोमर की जय राम ठाकुर के साथ नजदीकियां हैं। ऐसे में चुनाव हारने के बावजूद बलदेव तोमर निगम या बोर्ड की कुर्सी पाने में कामयाब हो सकते हैं। जबकि जगत प्रकाश नड्डा के करीबी माने जाने वाले बलवीर चौहान के लिए भी जय राम की ताजपोशी फायदेमंद साबित हो सकती है। बहरहाल, अब 27 दिसंबर को संभावित शपथ ग्रहण समारोह पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed