{"_id":"59eb503f4f1c1b72548b8411","slug":"21508593727-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की ट्रिन-ट्रिन को तरसी कठवार पंचायत, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की ट्रिन-ट्रिन को तरसी कठवार पंचायत, परेशानी
Updated Sat, 21 Oct 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोबाइल की घंटी को तरसी कठवार पंचायत, परेशानी
तीन हजार की आबादी को आज भी नेटवर्क सुविधा नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर की एक पंचायत 21वीं सदी के जमाने में भी मोबाइल जैसी मूलभूत सुविधा के नेटवर्क के लिए तरसकर रह गई हैं। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली कठवार पंचायत में आज तक लोगों ने मोबाइल की ट्रिन-ट्रिन नहीं सुनीं। किसी भी मोबाइल नेटवर्क के सिग्नल पंचायत में उपलब्ध नहीं हैं।
जमाना आम मोबाइल से एड्राएड फोन को छोड़कर लेटेस्ट टेक्नालॉजी की तरफ भाग रहा है लेकिन कठवार पंचायत के बाशिंदों को फोन करने तक की सुविधा नहीं मिल पाई है। लगभग तीन हजार की आबादी वाली कठवार पंचायत में आसपास के क्षेत्रों में लगे मोबाइल टावर के सिग्नल भी पहुंच से कोसों दूर हैं।
चांदनी पंचायत से मात्र 10 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित कठवार पंचायत के कई गांवों के लोगों को बिना नेटवर्क के भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय पंचायत के युवा राकेश ठाकुर, जयप्रकाश, चंद्रमणी ठाकुर, चेत सिंह, विक्रम सिंह, बंसीलाल, सोहन सिंह, रणदीप, पंकज, हीरा सिंह, रण सिंह, मस्तराम शर्मा, संजय, सुरेश, गोपाल, केहर सिंह, बाबूराम, हुक्मीराम, गीताराम, बिशनी देवी व शिबियाराम आदि ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क ने 2जी से लेकर 4जी की तरक्की कर ली है। शहरी क्षेत्रों में लोग 5जी की राह देख रहे हैं लेकिन कठवार पंचायत में अभी 2जी तक नसीब नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
मोबाइल पर नेट चलाना तो दूर की बात, लोगों से संपर्क साधने के लिए भी मोबाइल पर रेंज नहीं होती। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को कई ऑपरेटर्स अपने मोबाइल नेटवर्क का जाल गांव-गांव तक फैलने का दावा जरूर करते हैं लेकिन सच्चाई यह भी है कि कठवार पंचायत में किसी भी नेटवर्क के सिग्नल नहीं हैं। उन्होंने बताया कि कई दूरसंचार कंपनियों को इस बारे अवगत कराया गया है लेकिन इस पंचायत को सिग्नल सुविधा से जोड़ने के प्रयास नहीं किए हैं।
उन्होंने दूरसंचार कंपनियों से फिर गुहार लगाई कि कठवार पंचायत को किसी भी नेटवर्क से जोड़ा जाए। पंचायत के सभी ग्रामीण उसी नेटवर्क से जुड़कर कंपनी को भी लाभ पहुंचाएंगे।
----------
--हितेश शर्मा