फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   टिंबी के प्रकाश ठाकुर का इंडिया पेसापालो टीम में चयन

टिंबी के प्रकाश ठाकुर का इंडिया पेसापालो टीम में चयन

Mon, 01 Apr 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
टिंबी के प्रकाश ठाकुर का इंडिया पेसापालो टीम में चयन
टिंबी के प्रकाश का इंडिया पेसापालो टीम में चयन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरी बार मिल रहा खेलने का मौका
ढाका में 17 मई से शुरू होगी एशियन पेसापालो प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार के पेसापालो खिलाड़ी प्रकाश ठाकुर का भारतीय पेसापालो टीम में चयन हो गया है। एशियन पेसापालो प्रतियोगिता 17 से 20 मई तक बंगलादेश के ढाका में आयोजित होगी। प्रकाश को तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिल रहा है। ढाका से पूर्व महाराष्ट्र के भिवाड़ी में भारतीय टीम में चयनित खिलाड़ियों का 3 से 6 मई तक शिविर भी आयोजित होगा।

गिरिपार के टिंबी निवासी प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पेसापालो फेडरेशन ऑफ इंडिया से टीम में चयनित होने का पत्र मिला है। वह महाराष्ट्र में मई माह में होने वाले शिविर में प्रशिक्षण लेंगे। प्रकाश ने कहा कि प्रथम साउथ एशियन प्रतियोगिता नेपाल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया में स्थान मिल सका है। अब बंगलादेश के ढाका में होने वाली पेसापालो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। पेसापालो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव चेतन एम पागवाड ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed