फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पर्यटन सीजन शुरू पर इलेक्ट्रिक वाहन खराब

पर्यटन सीजन शुरू पर इलेक्ट्रिक वाहन खराब

Sun, 31 Mar 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन सीजन शुरू पर इलेक्ट्रिक वाहन खराब
पर्यटन सीजन शुरू पर
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहन खराब
- रेणुका में बैटरी वाहनों का लाभ उठाने से पर्यटक वंचित

अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका जी में वन्य प्राणी विभाग की ओर से संचालित किए जा रहे बैटरी वाहन पर्यटकों के लिए सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। इन वाहनों की बैटरियां खराब हो चुकी हैं। तीन माह से इन दोनों वाहनों को एक जगह खड़ा कर दिया गया है। जिस कारण पर्यटक वन्य जीवों का दीदार करने से वंचित हो रहे हैं। उन्हें इन वाहनों का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके अतिरिक्त वाहनों के माध्यम से अर्जित होने वाली आय भी प्रभावित हो रही है।

उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पूर्व वन्य प्राणी विभाग ने परिक्रमा मार्ग पर पर्यटकों के लिए दो बैटरी वाहन सुविधा शुरू की थी। इन वाहनों का महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को अधिक लाभ मिल रहा था। हैरानी की बात यह है कि एक अप्रैल से पर्यटन सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में इन वाहनों को सुचारु रूप से चलाने की बजाय एक ओर खड़ा कर दिया गया है। इससे रेणुका आने वाले पर्यटक भी अचंभित हैं। उनका कहना है कि इन वाहनों की बैटरी बदल कर इन्हें चलाया जाना चाहिए। उधर, वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ राजेश शर्मा ने बताया कि वाहनों की बैटरियां खराब हो चुकी हैं। मैकेनिक व नई बैटरियां मंगवाई गई हैं। वैसे भी परिक्रमा मार्ग को पक्का करने का कार्य प्रगति पर होने के कारण इन वाहनों को बंद रखा गया था। नई बैटरियां आते ही इन्हें यह सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed