फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ायके आ रही महिला ने शक्तिनहर में कूद कर दी जान

ायके आ रही महिला ने शक्तिनहर में कूद कर दी जान

Sat, 30 Mar 2019 10:30 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
ायके आ रही महिला ने शक्तिनहर में कूद कर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश की सीमा पर एक महिला ने शक्ति नहर में कूद कर अपनी जान दे दी है।। महिला शनिवार को पांवटा के हीरपुर स्थित अपने मायके लौट रही थी। बच्चों के चिल्लाने पर आसपास के स्थानीय गोताखोरों ने नहर से महिला को बाहर निकाला। उसे 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उत्तराखंड पुलिस टीम पांवटा पहुंच कर जांच में जुटी है।

शनिवार को उत्तराखंड के सहसपुर के कैंचीवाला निवासी महिला उषा (35) पत्नी जोगिंद्र सिंह अपने दो बच्चों और मां के साथ अपने मायके लौट रही थी। महिला का मायका हिमाचल के पांवटा के समीप स्थित हीरपुर में है। बस से उतर कर महिला बच्चों के साथ सड़क पर पांवटा की तरफ चलने लगी। अपनी छोटी बेटी से हाथ छुड़ाकर उसने अचानक शक्ति नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद ऊषा की मां और बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने नहर में कूदकर बह रही महिला को किसी तरह से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। डॉ. राजीव चौहान ने कहा कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। महिला के मायके पक्ष और ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय से उषा मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। इसलिए उसको परिजन अकेले नहीं भेजते थे। उषा अपने पीछे पति, चार साल की बेटी और दो वर्ष का बेटा छोड़ गई। महिला की मौत से ससुराल और मायके में शोक की लहर है। सूचना मिलने पर उत्तराखंड की कुल्हाल पुलिस चौकी के प्रभारी मुकेश कुमार की टीम पांवटा पहुंची। महिला के परिजनों और ससुराल वालों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने यह जानकारी दी है। डीएसपी ने कहा कि हिमाचल सीमा पर उत्तराखंड क्षेत्र में शक्ति नहर पड़ती है। उत्तराखंड राज्य की पुलिस टीम इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed