फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा में महिला सशक्तिकरण को बुलंद की आवाज

पांवटा में महिला सशक्तिकरण को बुलंद की आवाज

Sun, 17 Mar 2019 10:19 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में महिला सशक्तिकरण को बुलंद की आवाज
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय रामपुरघाट पांवटा में रविवार को अमर उजाला के अपराजिता-100 मीलियन स्माइल अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रामपुरघाट गांव में रैली निकालकर महिला सशक्तीकरण को आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। राजेंद्र प्रसाद तिवारी और सीडीपीओ रूपेश तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसके पश्चात रामपुरघाट में महिला बाल विकास कार्यालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि समाज में नारी के प्रति सोच बदलने की जरूरत है। शिक्षित, मजबूत इरादों वाली होनहार बेटियां ही भारत का भविष्य हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीडीपीओ पांवटा रुपश तोमर और एसए सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि संकीर्ण मानसिकता से बाहर निकलना जरूरी है। देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बेटी है अनमोल व शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में बेटियों को आगे बढ़ने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस दौरान सुरेंद्र जोशी ने मंच संचालन किया। आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं मनसो देवी, नीता, मंजू, सुशीला व नीमा ने कविताओं से नारी शक्ति का गुणगान किया। वहीं बेटी है अनमोल विषय पर समूहगान पेश कर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर पर्यवेक्षिका विजया चौहान, आशा तोमर, कलावती व संतोष कुमार समेत सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनसो देवी ने कहा कि बेहतर शिक्षा से बेटियां मजबूत होकर आगे बढ़ रही हैं। आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका आशा तोमर ने कहा कि शिक्षित नारी हर क्षेत्र में अग्रणी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका विजय चौहान ने कहा कि बेटियों को अपने संघर्ष व इरादों से ही मंजिल तक पहुंचा होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता तोमर व नीमा देवी ने कहा कि नारी कोमल है पर कमजोर नहीं है। समाज में नारी की स्थिति में काफी सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed