फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पुतले को लेकर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छीना झपटी

पुतले को लेकर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छीना झपटी

Tue, 18 Dec 2018 10:31 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Tue, 18 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
पुतले को लेकर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छीना झपटी
कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुतले को जलाने से रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। रैली के दौरान अचानक पुतले को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में खूब छीनाझपटी हुई। पुलिस बल की तैनाती के बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीच सड़क में पुतला फूंक दिया। पुलिस पुतले में लगी आग को बुझाने के प्रयास भी करती रही, लेकिन इसमें भी सफल नहीं हो सकी। इससे पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी की अगुवाई में रैली निकाली। कांग्रेस भवन से शुरू हुई रैली महज सौ मीटर ही पहुंची थी कि कार्यकर्ताओं के पास पुतला देख पुलिस चौकन्नी हो गई। पुलिस के पुतला छीनने के प्रयास के दौरान कार्यकर्ताओं ने इसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय सोलंकी ने कहा कि मोदी सरकार राफेल घोटाले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी गलत हलफनामे दायर कर रही है। राफेल विमान घोटाले को लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कार्यकर्ता संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है। देश जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर सरकार राफेल विमान घोटाले को लेकर जेपीसी का गठन क्यों नहीं करना चाहती? अजय सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस राफेल मुद्दे पर जेपीसी के गठन की मांग को लेकर बड़ा जन आंदोलन खड़ा करेगी। राफेल सौदे की सच्चाई को जनता के सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में पुलिस प्रशासन की भी कोई कद्र नहीं है। पुलिस पर दबाव डालकर काम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, क्योंकि जनता मोदी की जुमलेबाजी को जान चुकी है। इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव ओपी ठाकुर, पार्षद राकेश गर्ग, कपिल गर्ग, गुरुदयाल सिंह पंवार, महीपत सोलंकी, श्यामलाल सोढा, फकीर मोहम्मद राव, राकेश कुमार, संदीप शर्मा सहित अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed