{"_id":"5b896f1342c792465040a160","slug":"201535733523-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में जहरीला पदार्थ निगलने से बिगड़ी 2 की तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में जहरीला पदार्थ निगलने से बिगड़ी 2 की तबीयत
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लोगों ने गलती से खाया जहर, हालत स्थिर
पांवटा अस्पताल में चल रहा महिला और युवक का इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में जहरीला पदार्थ खाने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। तबीयत बिगड़ने पर एक महिला तथा एक युवक को 108 एंबुलेंस में पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
वीरवार देर रात पहला मामला गोंदपुर से पहुंचा। गांव की महिला गुरमीत कौर (31) पत्नी रविंद्र ने गलती से मच्छर मारने वाली दवा पी ली। तबीयत बिगड़ने पर महिला के परिजन उसे सिविल अस्पताल पांवटा लेकर पहुंचे। पुलिस को परिजनों से पता चला कि गलती से महिला ने जहरीला पदार्थ पी लिया। वहीं, दूसरे मामले में हरिपुर टोहाना निवासी रमन कुमार (23) पुत्र शमशेर सिंह ने देर शाम को अपने घर में रखी फिनायल पी ली। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन रमन को 108 एंबुलेंस की मदद से पांवटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक का उपचार चल रहा है, जिसके बाद युवक की हालत में सुधार है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। दोनों मामलों की जांच की जा रही है। दोनों ही मरीजों को वीरवार अस्पताल में पहुंचाया गया था। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है। पांवटा थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।