फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   प्रतिभाओं को मिला सम्मान, चेहरों पर खिली मुस्कान

प्रतिभाओं को मिला सम्मान, चेहरों पर खिली मुस्कान

Wed, 29 Aug 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभाओं को मिला सम्मान, चेहरों पर खिली मुस्कान
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के नंबर एक समाचार पत्र अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में पुरस्कार पाकर मेधावी विद्यार्थी चहक उठे। समारोह में पहुंचे अभिभावक बच्चों को सम्मानित होता देख गौरवान्वित हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपायुक्त ललित जैन, एसपी रोहित मालपानी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि शिक्षा उप निदेशक उमेश बहुगुणा, हिमालयन कॉलेज के वाइस चेयरमैन विकास बंसल, प्राचार्य बिंदु शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
विज्ञापन

समारोह में पहुंचे मेधावी काफी उत्सुक दिखे। बारिश होने के बावजूद सुबह से ही छात्रों का कालाअंब पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान मेडल के साथ विद्यार्थियों को सेल्फी लेेते हुए भी देखा गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दसवीं की छात्रा ऋधिमा और सीबीएसई जमा दो के नंडूरी जयंत विष्णु को सम्मानित करने के साथ मुख्य अतिथियों के साथ मंच पर बिठाया गया। समारोह में उपायुक्त ललित जैन और एसपी रोहित मालपानी ने लगभग 40 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। जिला स्तर के अधिकारियों से सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कॉलेज की छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जबकि कॉलेज की छात्राओं का पंजाबी गिद्दा भी आकर्षण का केंद्र रहा। मंच संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर ज्योति वर्मा, तमन्ना अंसारी, विक्रांत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में वर्ष 2017-18 के सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हिमाचल शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें ऋधिमा, नंडूरी जयंत विष्णु, प्रियांशु, अंजली, राजेश, दिव्या चौहान, निकिता चौहान, शीतल, खुशहाली, प्रीतिका, अनन्या शर्मा, हिमांशु, शिवानी, नेहा, ममता, बादल, ऋषभ, अमन कुमार, रुकया खान, साक्षी, प्रीति, श्वेता ठाकुर, कल्पना, अक्षत अग्रवाल, अंकिता राणा, इना शर्मा, अरलीन कौर, अवनीश, ऋषभ, मुस्कान, प्रगति, वंश अरोड़ा, निखिल ठाकुर, प्रभात चौहान, अंकिता सिंह, सौरभ शर्मा, आस्था, रिया, सुमन चौहान, हिमांशी, अभय, आशीष तोमर आदि शामिल हैं।

मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की अमर उजाला की पहल की सभी गण्यमान्य व्यक्तियों ने सराहना की। हिमालयन संस्थान ने भी अपनी ओर से मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल बैग दिए। जबकि संस्थान की ओर से मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed