{"_id":"5b7edd7242c79246353bb396","slug":"201535040882-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगड़ाह में बाइक में घुसा सांप, मचा हडकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगड़ाह में बाइक में घुसा सांप, मचा हडकंप
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगड़ाह में बाइक में घुसा सांप, मचा हड़कंप
संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह बस अड्डे में पुलिस गुमटी के समीप खड़ी एक बाइक में सांप घुस गया। इससे वहां कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि लोगों ने सांप को बाइक में जाते हुए देख लिया अन्यथा अनहोनी हो सकती थी।
बाइक के मालिक कृष्ण को जैसी ही इसकी सूचना दी गई, वह तुरंत बाइक के पास आया। उसने बाइक स्टार्ट की ताकि सांप उसकी आवाज सुनकर भाग जाए लेकिन, सांप बाहर निकलने की बजाए सीट के नीचे घुस गया। काफी देर की मशक्कत के बाद सांप बाहर निकला। इस दौरान वहां तमाशबीनों की भीड़ भी एकत्रित हो गई थी। जैसे ही सांप बाइक से बाहर आया, तमाशबीनों ने उसे मार डाला।