{"_id":"5b5f44e24f1c1b4f748b7b86","slug":"201532970210-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धन परिवार के लोकेश बने आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धन परिवार के लोकेश बने आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकेश बने आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के भूपपुर निवासी लोकेश मल्होत्रा उर्फ लवली ने सब इंस्पेक्टर परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। निर्धन परिवार से संबंध रखने वाले जवान ने विषम हालात में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारूवाला पांवटा से जमा दो की परीक्षा पास की थी। 2017 में दी आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर परीक्षा की मेरिट लिस्ट में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। लवली ने 30 जुलाई को पदभार ग्रहण कर लिया है। बेटे की इस सफलता से परिजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भूपपुर पंचायत के वार्ड-2 निवासी दीपक मल्होत्रा, सूरज कुमार और संदीप धीमान ने बताया कि लोकेश मल्होत्रा उर्फ लवली पुत्र चितरंजन काफी निर्धन परिवार से रहे हैं। पिता मिस्त्री का कार्य करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। विषम हालात में लवली ने शिक्षा ग्रहण की। सहपाठियों का कहना है कि लवली ने बुलंद हौसलों की बदौलत यह उपलब्धि हासिल की है। लवली 27 जनवरी 2012 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उन्होंने नौकरी के साथ-साथ शिक्षा भी जारी रखी। इसके चलते स्नातक तक की शिक्षा भी प्राप्त कर ली। वर्ष 2016 में सब इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन किया। इस परीक्षा को उत्तीर्ण भी कर लिया लेकिन, मेरिट सूची में स्थान नहीं बना पाने के कारण चयन नहीं हो पाया था। उन्होंने वर्ष 2017 में पूरी तैयारियों के साथ परीक्षा दी। इस बार सब इंस्पेक्टर पद की परीक्षा में वह दूसरे स्थान पर रहे। इससे लवली के साथ उसके परिजनों का सपना भी पूरा हो गया है। 30 जुलाई को लोकेश ने सब इंस्पेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है।