{"_id":"5b44e11c4f1c1bc1248b5969","slug":"201531240732-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य वस्तुओं के दाम शीघ्र तय करे प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य वस्तुओं के दाम शीघ्र तय करे प्रशासन
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य वस्तुओं के दाम शीघ्र तय करे प्रशासन
अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता समिति ने उठाई मांग
नाहन (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति ने जिला प्रशासन से बाजार में बिकने वाली सब्जियों के दाम रोज निर्धारित करने की मांग की है। मांगों को लेकर समिति की बैठक नाहन में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता एसएस पुंडीर ने की। बैठक में दुकानदारों की ओर से रेट लिस्ट न लगाने का मुद्दा छाया रहा। समिति के सदस्यों ने इस बात को लेकर हैरानी जताई कि जिला प्रशासन ने अब तक दूध, पनीर, मीट, सब्जियों और ढाबों में परोसे जाने वाले भोजन के रेट निर्धारित नहीं किए हैं, जिससे दुकानदार मनमाने दाम उपभोक्ताओं से वसूल रहे हैं। एसएस पुंडीर ने कहा कि सब्जियों के दामों को भी रोज निर्धारित नहीं किया जा रहा है, जिससे सब्जी विक्रेता जब मन किया उतने अधिक दाम उपभोक्ताओं से वसूल लेते हैं। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पारित करते हुए जिला प्रशासन ने खाद्य वस्तुओं के दाम जल्द निर्धारित करने की मांग की।