फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बजरंग दल ने नाहन में मनाया शौर्य दिवस

बजरंग दल ने नाहन में मनाया शौर्य दिवस

Thu, 07 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
बजरंग दल ने नाहन में मनाया शौर्य दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर बजरंग दल ने वीरवार को नाहन में शौर्य दिवस का आयोजन किया जिसमें जिला सिरमौर के सभी क्षेत्रों से आए बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं प्रखंड प्रमुखों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख आचार्य सोम दत्त ने की। जबकि प्रखंड सत्संग प्रमुख राजेंद्र गुरुजी व दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका सीमा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में शिलाई प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश शास्त्री ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पटका पहना कर सम्मानित किया। इसके उपरांत शौर्य दिवस पर विस्तृत चर्चा की। जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, बजरंग दल भर्ती अभियान के जिला संयोजक सूरत सिंह कपूर, दुर्गा वाहिनी संयोजिका कौशल्या चौहान ने कहा कि 25 वर्ष पूर्व आज ही के दिन संगठित हिंदू शक्ति ने अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए अपनी जान दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सपना जल्द ही साकार किया जाएगा। कार्यक्रम में बजरंग दल में शामिल हुए लोगों को भी भगवा पटका पहना कर सम्मानित किया गया। बजरंग दल भर्ती अभियान के जिला संयोजक सूरत सिंह कपूर ने कहा कि जिला में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जल्द ही प्रदेश सह संयोजक भाई पवन समैला दो दिवसीय दौरे पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शिलाई प्रखंड उपाध्यक्ष कुलदीप गतवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, नरेश शर्मा, नाहन वार्ड संयोजक बजरंग दल अमित गौतम, अनिल कुमार, राजेश कुमार, कुलदीप कपूर, विहिप सतौन पंचायत के अध्यक्ष प्रवेश तोमर, कपिल कमल, सुरेंद्र, बृज मोहन, रतीराम, तोता राम, बोकाला पंचायत उपप्रधान अनिल, व्यापार मंडल सदस्य मनीष बहुगुणा, शिरगुल मंदिर पुजारी खत्री राम, कुलदीप, कमल, संतोष, अनु, सनम, अंजू, मंजू, प्रियंका, मातृ शक्ति संयोजिका राधा शर्मा, सहसंयोजिका इंदिरा देवी, अनु पुंडीर, अंजू शर्मा, ऋतु शर्मा, काजल, रेखा, सनम शर्मा, मंजू शर्मा, प्रियंका शर्मा, अंजू शर्मा, रंजू शर्मा, रेखा देवी, सूरतो देवी, बबिता आदि उपस्थित रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed