फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सौ मीटर दौड़ में अमन का दबदबा

सौ मीटर दौड़ में अमन का दबदबा

Sat, 25 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
सौ मीटर दौड़ में अमन का दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के सौजन्य से शनिवार को चंबा मैदान के खेल परिसर में दिव्यांगों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। प्रतियोगिता में लगभग सौ दिव्यांगों ने भाग लिया। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुबोध रमोल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और इस प्रतियोगिता में होने वाली विभिन्न स्पर्धाओं के बारे में जानकारी दी।

प्रतियोगिता के तहत18 से 45 वर्ष शारीरिक दिव्यांगों के वर्ग की दौड़ स्पर्धा में अमन ठाकुर प्रथम, सुरेंद्र द्वितीय और महेश तृतीय स्थान पर रहे। श्रवण बाधित वर्ग की सौ मीटर और 200 मीटर दौड़ में राजेश सर्वश्रेष्ठ धावक बनें, जबकि अरुण को द्वितीय पुरस्कार मिला। दृष्टि बाधित वर्ग की सौ मीटर और 200 मीटर दौड़ का खिताब राजेंद्र के नाम रहा। इसी वर्ग में नवीन दूसरे पायदान पर रहे। मानसिक रूप से दिव्यांग वर्ग की सौ मीटर दौड़ में राहुल और 200 मीटर दौड़ में विनोद ने बाजी मारी। जबकि सौ मीटर दौड़ में विनोद और 200 मीटर दौड़ में राहुल द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


महिला वर्ग की दौड़ स्पर्धा के तहत शारीरिक रूप से दिव्यांग वर्ग में निशा, सुमन और किरन क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। मानसिक रूप से दिव्यांगों के वर्ग में हर्षिता का दबदबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबीकूद प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में रजनीश, प्रवीण और जितेंद्र ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि लड़कियों के वर्ग में मोनिका प्रथम स्थान पर रही। बोची स्पर्धा में आस्था स्कूल नाहन प्रथम, पांवटा साहिब द्वितीय और ददाहू के खिलाड़ियों ने तृतीय स्थान हासिल किया। 50 मीटर दौड़ के शारीरिक दिव्यांगों के वर्ग में पायल प्रथम रही। जबकि नेहा और चांदनी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दीपा को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा।


साफ्टबाल स्पर्धा के लड़कों के वर्ग में रूपम, अर्जुन, करण, लड़कियों में पायल, दीपा और नेहा क्रमश: पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। जिला खेल अधिकारी सुबोध रमोल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी दो से तीन दिसंबर तक मंडी में होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed