फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा में कड़ी सुरक्षा, सुरक्षा बलों का रूट मार्च

पांवटा में कड़ी सुरक्षा, सुरक्षा बलों का रूट मार्च

Sun, 05 Nov 2017 06:38 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में कड़ी सुरक्षा, सुरक्षा बलों का रूट मार्च
सेना का जवान - फोटो : self
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
विधानसभा चुनाव को लेकर पांवटा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोमवार को कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में रविवार को होने वाली रैल्ी को लेकर सशस्त्र सुरक्षा बल ने पांवटा शहरी क्षेत्र व पिपलीवाला में रोड मार्च किया।


विधानसभा चुनाव को लेकर पड़ोसी राज्यों से लगती सीमा समेत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसपीजी टीम ने पांवटा में राहुल गांधी की रैली स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी सतर्कता दिखाई जा रही है। राज्यों से लगती सीमा बैरियर पर नाकेबंदी की जा रही है। सुरक्षा बल, चुनाव आयोग की गठित टीम व पुलिस द्वारा हर वाहन की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन



शहर के सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। रविवार को पांवटा तथा पिपलीवाला पंचायत में सशस्त्र सुरक्षा बल कंपनियों ने रोड मार्च किया जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मतदाता निर्भीक होकर मतदान के लिए प्रेरित हो सकें। असामाजिक तत्वों को भी संदेश दिया जा रहा है कि वह किसी तरह की हरकत न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपलीवाला में गत दिन शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल पर फिर शरारत कर आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की नाकाम कोशिश की गई। दो वर्ष के भीतर की शरारतें होने के बावजूद शरारती तत्व पकड़े नहीं जा सके हैं जिससे शनिवार को पिपलीवाला की गुस्साई भीड़ ने गुस्सा भी दर्शाया था। इसके बाद रविवार को एफएसएल टीम मौके पर बुलाई गई। सशस्त्र सुरक्षा बल जवानों ने इस क्षेत्र में रोड मार्च किया।



उधर, डीएसपी प्रमोद चौहान ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हिमाचल-हरियाणा सीमा के हरिपुरखोल, बहराल, उत्तराखंड सीमा पर बैरियर यमुना ब्रिज, खोदरी माजरी व मीनस के समीप राज्य सीमाओं पर सुरक्षा बल व पुलिस जवान नाकाबंदी कर रही है। संपर्क मार्गों पर भी कई पुलिस टीमें गश्त कर रही हैं। किसी भी तरह की इमरजेंसी की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए हैं। पड़ोसी राज्य के अधिकारियों से भी बैठक हो चुकी है। विभाग के अधिकारियों व केंद्रों में देने को कहा गया है। जवानों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed