{"_id":"6581ac336ac480c2100b18e6","slug":"20-years-woman-make-sucide-in-moginand-nahan-news-c-177-1-ssml1027-14961-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 20 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 20 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या, मामला दर्ज
विज्ञापन
20 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या, मामला दर्ज
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद क्षेत्र में 20 वर्षीय प्रवासी विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पूनम पत्नी बबलू, निवासी सीतापुर (उत्तरप्रदेश) के तौर पर हुई है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतका का पति घर पर नहीं था। जब वह लौटा तो उसने पत्नी को पंखे से लटका देखा। उसने तुरंत फंदे से लटकी अपनी पत्नी को नीचे उतारकर कालाअंब के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लिहाजा, अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना तुरंत कालाअंब पुलिस को दी। कालाअंब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। थाना प्रभारी एमएस चौहान ने बताया कि मामले की छानबीन सभी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए की जा रही है।