फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   फतेहपुर में दो गौशालाएं राख, एक भैंस जिंदा जली

फतेहपुर में दो गौशालाएं राख, एक भैंस जिंदा जली

Fri, 26 Apr 2019 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर में दो गौशालाएं राख, एक भैंस जिंदा जली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा की माजरा ग्राम पंचायत में दो गोशालाएं जलकर राख हो गईं। इनमें बंधे मवेशियों में एक भैंस जिंदा जल गई। जबकि दो भैंसें और एक गाय भी झुलस गई है। आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। हालांकि, अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया था लेकिन, दमकल वाहनों के पहुंचने से पहले ही सब राख हो गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत माजरा के फतेहपुर में सुबह के समय अचानक आग भड़की। आग से दो गोशालाएं जल गईं। स्थानीय निवासी जोगेंद्र सिंह की गोशाला में बंधी एक भैैंस जिंदा जल कर मर गई। जबकि, दो भैंसें आग से बुरी तरह झुलस गईं। दूसरे किसान बलदेव सिंह की गोशाला में बंधी गाय भी आग से झुलस गई है। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार पांवटा इंद्र कुमार की टीम ने मौके पर पहुंच कर बलदेव सिंह को 7500 रुपये, जबकि बलदेव सिंह को 2500 रुपये फौरी सहायता राशि प्रदान की है। उन्होंने स्थानीय पटवारी को विस्तृत क्षति रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं। नायब तहसीलदार ने कहा कि दोनों पीड़ित किसानों जोगेंद्र सिंह और बलदेव सिंह के परिवारों को फौरी सहायता प्रदान की गई है। इस क्षेत्र के पटवारी को अग्निकांड से क्षति की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा राशि प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed