{"_id":"5cbb5bb0bdec2213f22d408b","slug":"191555782576-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शखोली ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शखोली ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल की पंचायत कोटीबोंच में बैसाखी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। समारोह की अध्यक्षता क्षेत्र के समाजसेवी और शिलाई कांग्रेस मंडल के उपाध्यक्ष हरिराम शास्त्री ने की। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब शखोली टीम के नाम रहा। वहीं बिंदोली की टीम उपविजेता रही।
मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 31000 रुपये और उपविजेता टीम को 20000 रुपये का पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता में बेस्ट खिलाड़ी का खिताब शखोली टीम के उमेश शर्मा को दिया गया। प्रतियोगिता में 40 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 अप्रैल को जिला सोलन के होटल मैनेजर दीप सिंगटा ने किया था। प्रतियोगिता के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिनेश सिंगटा ने खिलाड़ियों को कबड्डी किट भी वितरित की। इस मौके पर क्लब के प्रधान जेपी सिंगटा ने कहा कि अगली बार प्रतियोगिता में ईनामी राशि बढ़ाई जाएगी।
स्पर्धा में प्रदेश के कई नामी कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। जिससे प्रतियोगिता में आए खिलाड़ी और क्षेत्र की जनता बैसाखी मेले का भरपूर आनंद उठा सकें। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों समेत कई खिलाड़ी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।