{"_id":"5c83cf72bdec22140f075042","slug":"191552142194-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से नहीं हट पा रहा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से नहीं हट पा रहा अतिक्रमण
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। विद्युत पेंशनर कल्याण संघ की नाहन इकाई ने बाजार में दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर गहरा रोष प्रकट किया है। संघ का कहना है कि शहर के संकरे बाजार में दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। दुकानों का आधा सामान बाहर मार्ग पर सजा हुआ है। इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
शहर की समस्याओं को लेकर संघ की बैठक नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान याकूब बेग ने की। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दे छाए रहे। सभी सदस्यों ने सबसे पहले अधीक्षक ग्रेड-1 विजय कुमार शर्मा, अधीक्षक ग्रेड-2 की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए उनकी शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। सभी सदस्यों ने रानीताल में नए बनाए गए विद्युत बिल भुगतान केंद्र में बिजली बिल जमा न होने पर गहरी नाराजगी जाहिर की। संघ ने विभागीय अधिकारियों से मांग की कि इस केंद्र में जल्द बिजली बिल जमा करने शुरू किए जाएं।
याकूब बेग, अशोक विक्रम, शमशेर सिंह ठाकुर, मोहन लाल, गुरचरण सिंह, बाबू राम, शफी मोहम्मद, गोरी दत्त, रूलदु राम, रमेश कुमार, मोहम्मद याकूब, शाहीद खान, महबूब आलम ने शहर के मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर गहरा रोष प्रकट किया। संघ ने जिला प्रशासन व नगर परिषद से मांग की कि शहर के मुख्य बाजार में हो रहे अतिक्रमण को हटवाया जाए। ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस अवसर पर संघ ने शहर में बढ़ रही बंदरों की तादाद पर भी चिंता जाहिर की। संघ के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से मांग की कि बंदरों पर अंकुश लगाने के लिए उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए।