फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा-धर्मशाला एचआरटीसी बस सेवा बंद

पांवटा-धर्मशाला एचआरटीसी बस सेवा बंद

Wed, 14 Nov 2018 10:23 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
पांवटा-धर्मशाला एचआरटीसी बस सेवा बंद
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा से धर्मशाला के लिए शुरू हुई एचआरटीसी की बस सेवा फिर बंद हो गई है। यह बस सुबह पांवटा बस अड्डे से नाहन होते हुए धर्मशाला के लिए रवाना होती थी। पांवटा की जगह इस सेवा को नाहन से ही धर्मशाला कर दिया है। प्रदेश में ऐसा विरला मामला होगा, जिसमें ज्यादा सवारियां मिलने पर बस रूट को पांवटा से बंद कर दिया गया। सवाल यह है कि ज्यादा सवारियां होने पर भी बस क्यों बंद की गई? कहीं राजनीतिक दबाव की वजह से तो यह फैसला नहीं लिया गया? इस रूट के शुरू होने से पांवटा से बस में खूब सवारियां मिल रही थीं। इसके साथ ही निगम की बसों में फ्री पास वाले कैंसर रोगियों को बेहतर सुविधाएं मिलने लगी थीं। बस सेवा बंद होने से पांवटा और शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। हालांकि, पथ परिवहन निगम के कई रूट सवारियों नहीं मिलने और घाटे में बस चलने पर बंद कर दिए जाते हैं लेकिन, पांवटा से धर्मशाला के लिए शुरू कई गई निगम की बस सेवा को बंद करने का कारण इससे विपरीत है। करीब एक सप्ताह तक यह बस पांवटा से सुबह चार बजे चलती रही। बस 5:30 बजे नाहन से धर्मशाला के लिए रवाना होती थी। पांवटा से निगम की बस में काफी सवारियां मिल रही थीं। सिरमौर नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष आरएम रमौल, सिरमौर माईन संघ के अध्यक्ष मीत सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान चतर सिंह ठाकुर, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष पांवटा चतर सिंह तोमर, अश्वनी शर्मा, वरुण शर्मा, प्रदीप चौहान, श्यामलाल शर्मा और रतन सिंह चौहान का कहना है कि पांवटा और शिलाई विधानसभा क्षेत्रों के लोगों बेहतर सुविधाएं मिलने लगी थीं। सबसे ज्यादा सुविधा फ्री पास होल्डर कैंसर पीड़ितों को मिल रही थी। अब 14 दिन से रूट बंद होने से लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है। पांवटा से बस रूट को बंद करने का कारण हतप्रभ कर देने वाला है। इसमें कहा जा रहा है कि पांवटा से बस में सवारियां ज्यादा होने पर नाहन क्षेत्र के लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। उधर, आरएम नाहन राशीद शेख ने पांवटा से धर्मशाला सेवा बंद होने की पुुष्टि की है। आरएम ने कहा कि नाहन क्षेत्रवासियों के विरोध के चलते रूट बंद किया गया है। अब यह बस नाहन से धर्मशाला चलाई जा रही है।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर और पांवटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि इस रूट को फिर से शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए सीएम, परिवहन मंत्री सहित निगम के उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed