फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रेणुका मेला मैदान में 15 लाख में बिके 110 प्लॉट

रेणुका मेला मैदान में 15 लाख में बिके 110 प्लॉट

Fri, 09 Nov 2018 10:41 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
रेणुका मेला मैदान में 15 लाख में बिके 110 प्लॉट

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले को लेकर शुक्रवार को मेला मैदान में प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई। प्लॉट आवंटन कमेटी के प्रभारी एवं ददाहू के तहसीलदार देवी सिंह कौशल के नेतृत्व में बोली प्रक्रिया शुरू करवाई। पहले दिन रेणुका विकास बोर्ड को 110 प्लॉटों से 15 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में प्लाट आवंटन से रेणुका विकास बोर्ड को रेवन्यू का एक बड़ा हिस्सा प्राप्त होता है।

पहले दिन लगी प्लॉटों की बोली में सबसे महंगा झूले का प्लॉट 4 लाख 15 हजार रुपये में बिका। जिसे नालागढ़ के महेश कुमार ने बोली लगाकर अपने नाम किया। इस प्लॉट के लिए आठ लोगों ने बोली लगाई थी। प्रशासन ने इसकी कीमत चार लाख तय की थी। इसे महेश कुमार ने 4 लाख 15 हजार में अपने नाम किया। मेला मैदान श्री रेणुका जी में इस वर्ष प्रथम पंक्ति के 345 प्लॉटों को चिन्हित किया गया है। यह सभी प्लॉट बोली के आधार पर दिए जाएंगे। पहले दिन व्यापारियों में प्लॉट लेने को काफी उत्साह दिखा। कई प्लाट 25 हजार रुपये से अधिक में बिके। जबकि न्यूनतममूल्य 20 हजार रहा।
विज्ञापन


बता दें कि इन प्लॉटों को खरीदने के लिए प्रदेश और बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों ने रेणुका में पहले से डेरा जमा रखा है। इस वर्ष प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कठोर कदम उठाए गए हैं। किसी भी व्यापारी को दो से अधिक प्लॉट नहीं दिए गए। इन सबके बावजूद व्यापारी एक दो आदमियों को दस-दस प्लाट देने का आरोप लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ददाहू देवी सिंह कौशल ने बताया कि इस वर्ष प्लॉटों की बिक्री से मेला प्रबंधन को 60 लाख से अधिक की आय प्राप्त होने का अनुमान है। बीते वर्ष करीब 55 लाख रुपये की राशि बोर्ड को केवल प्लॉटों की बिक्री से प्राप्त हुई थी। इस वर्ष 10 फीसदी अधिक राशि प्राप्त होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि प्लॉटो की आवंटन प्रक्रिया 15 नंवबर तक चलेगी। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बोली लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले दिन 110 प्लॉट बिके। इनसे 15 लाख रुपये की आय अर्जित हुई। इस मौके पर नायब तहसीलदार संगडाह नरोत्तम गौड़, कानूनगो हीरा सिंह, काकू राम भारद्वाज, अशोक पटवारी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed