फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बरसात से पांवटा उपमंडल में 25 करोड़ का नुकसान

बरसात से पांवटा उपमंडल में 25 करोड़ का नुकसान

Wed, 26 Sep 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
बरसात से पांवटा उपमंडल में 25 करोड़ का नुकसान
पांवटा उपमंडल में बरसात से बहे 25 करोड़
विज्ञापन

आईपीएच को सबसे ज्यादा 18.73 करोड़ का नुकसान
लोनिवि को 5 और बिजली बोर्ड को डेढ़ करोड़ की क्षति
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा उपमंडल में इस वर्ष बरसात से करीब 25 करोड़ की क्षति हुई है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान आईपीएच विभाग को पौने 19 करोड़ का हुआ है। बरसात ने जाते-जाते सिंचाई नहरों और योजनाओं की लाइनों को काफी क्षति पहुंचाई है। वहीं, लोक निर्माण विभाग को 5 करोड़, जबकि बिजली बोर्ड को डेढ़ करोड़ का नुकसान अब तक हो चुका है।

इस बार सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग पांवटा मंडल को बरसात में सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है। एलबीसी और आरबीसी प्रमुख नहरों में सिल्ट भरने, फ्लड प्रोटेक्शन टूटने, भूमि कटाव, सीवरेज योजनाएं, सिंचाई व पेयजल योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने से काफी नुकसान हो चुका है। जिले में आईपीएच पांवटा का क्षेत्र काफी विस्तृत है, जिसमें छह उपमंडल कार्यालय शामिल हैं। इनमें पांवटा, माजरा, शिलाई, कफोटा तथा सिंचाई के सब डिवीजन कार्यालय माजरा और पातलियों शामिल हैं। इनमें बरसात में 18.73 करोड़ की क्षति अब तक हो चुकी है। आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता एके धीमान ने कहा कि क्षति रिपोर्ट सरकार और विभागीय अधिकारियों को भेज दी गई है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के पांवटा मंडल क्षेत्र में बरसात के मौसम में इस वर्ष करीब पांच करोड़ की क्षति हो चुकी है। सबसे ज्यादा नुकसान पांवटा से धारटीधार मार्ग, कोलर से हरियाणा के बिलासपुर मार्ग, पांवटा से भंगानी होकर उत्तराखंड सीमा डाकपत्थर तक एमडीआर मार्ग सहित संपर्क सड़कों को पहुंचा है। भंगानी क्षेत्र और कोलर मार्ग पर छोटी पुलियों को क्षति पहुंची है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा ने पांच करोड़ के नुकसान की पुष्टि की है। बिजली बोर्ड को बरसात में 1.54 करोड़ की क्षति अब तक हो चुकी है। शिलाई और धौलाकुआं उप मंडल क्षेत्रों में दर्जनों बिजली के पोल और लाइनों को नुकसान हो चुका है। कई स्थलों पर बारिश के मौसम में पेड़ गिर कर लाइनों को क्षतिग्रस्त कर गए। विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस ठाकुर ने कहा कि उच्चाधिकारियों को क्षति रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed