{"_id":"5b12af874f1c1bfa6e8b5d1c","slug":"191527951239-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख लीटर पानी हो रहा बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख लीटर पानी हो रहा बर्बाद
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
water shimla
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)।
धारटीधार क्षेत्र की तीन पंचायतों के दर्जनभर गांव में पेयजल आपूर्ति करने वाली चिया ममियाना योजना के स्टोर टैंक की पेयजल लाइनों में लीकेज के चलते ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। कांडो कांसर पंचायत के चिया ममियाना गांव में स्थित करीब साढ़े तीन लाख लीटर की क्षमता वाले जल भंडारण टैंक की मेन लाइन से ही डेढ़ लाख लीटर के करीब पानी बर्बाद हो रहा है। इससे दूरदराज गांवों के बाशिंदों को पीने का पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। जगह-जगह लीकेज होने से पानी व्यर्थ बह रहा है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को पेयजल संकट के तौर पर भुगतना पड़ रहा है। कांडो कांसर पंचायत की प्रधान रीता देवी, बीडीसी सदस्य मुक्ता देवी, अशोक कुमार, बाबूराम, राधा देवी, भाजपा के जिला महासचिव रामेश्वर शर्मा ने बताया कि विभागीय लापरवाही के चलते ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने बताया कि स्टोर टैंक से लाखों लीटर पानी प्रतिदिन व्यर्थ बह रहा है। विभाग मेन पाइप लाइन की लीकेज को दूर करने संबंधी कोई कदम नहीं उठा रहा है। इस कारण कांसर, मधाना, जंगलोट, स्वाडा नड़ासी, काटल, खरकड़ी, मधारा, कांडो फागर, कटवाड़ी बागड़त, भरोग बनेड़ी व खैरी आदि गांव के ग्रामीणों को योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। करीब 12 हजार की आबादी पेयजल योजना से महरूम है। विभाग ग्रामीणों की दिक्कतों की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
उधर, आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार धीमान ने बताया कि योजना से संबंधित ठेकेदार को पाइपों की लीकेज दूर करने के निर्देश दिए हैं। कुछ स्थानों पर पेड़ आदि गिरने के कारण पाइपों में लीकेज की समस्या पैदा हुई है। एक सप्ताह के भीतर ही पाइपों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।