{"_id":"5ad75a2c4f1c1b86098b5426","slug":"191524062764-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : बिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : बिंदल
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)।
ददाहू में परशुराम जयंती समारोह के बाद हरिपुरधार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सिरमौर जिला में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। जिला में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से टूरिस्ट सर्किट की पत्रिका तैयार की गई है, जिसमें जिला में ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि रेणुकाजी तीर्थस्थल के अलावा महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर, गुरुद्वारा पांवटा, भंगाणी और टोका साहिब, नाहन शहर की 18 ऐतिहासिक धरोहर, माता भंगाइणी मंदिर हरिपुरधार और चूड़धार के प्राचीन शिरगुल मंदिर इत्यादि को शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने से जिला में रोजगार और विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने संगड़ाह में ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में भगवान परशुराम द्वारा स्थापित आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा नेता बलबीर चौहान, जिला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर, प्रताप तोमर, सहीराम चौहान, मेलाराम शर्मा, बलबीर ठाकुर, एसडीएम संगड़ाह राजेश धीमान आदि उपस्थित रहे।