{"_id":"5aa298934f1c1bae758b47b7","slug":"191520605331-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुंगी स्कूल में छात्राओं ने सीखे आत्म रक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुंगी स्कूल में छात्राओं ने सीखे आत्म रक्षा के गुर
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
KARATE
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह उपमंडल के तहत आने वाले राजकीय उच्च पाठशाला डुंगी में रामसा के तहत चल रहा आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्कूल के मुख्याध्यापक अशोक कुमार ने इस कार्यक्रम का समापन किया। दस दिन तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में एक दर्जन से अधिक छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। इस दौरान पुलिस विभाग से आए मुख्य आरक्षी हर्षवर्धन ने प्रशिक्षु छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। छात्राओं ने भी पूरी दिलचस्पी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान शिक्षक कमल भारद्वाज, जयप्रकाश शर्मा सहित एसएमसी सदस्य भी उपस्थित रहे।
---------