{"_id":"5a1ec7b74f1c1bc8678beb5c","slug":"191511966647-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो कार्रवाई
Updated Wed, 29 Nov 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो कार्रवाई
सराहां में नौ से पांच बजे तक रहेगा वन वे ट्रैफिक
रोड सेफ्टी क्लब की बैठक में गूंजा अतिक्रमण का मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)।
सराहां बाजार में वन वे ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करना भारी पड़ सकता है। ऐसे वाहन चालकों के चालान काटने के साथ ही पुलिस कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। सराहां बाजार में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक वन वे ट्रैफिक रहेगा।
सराहां में आयोजित रोड सेफ्टी क्लब की बैठक में यह निर्णय लिया गया। रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान देवराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बाजार में हो रहे अतिक्रमण पर भी गहरी चिंता प्रकट की गई।
बैठक में सराहां के बस स्टैंड व बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रस्ताव डाला गया क्योंकि सड़क के बाहर दुकानों का सामान लगने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा सराहां बाजार में वन वे ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी रोड सेफ्टी क्लब ने मांग रखी है। रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष देवराज शर्मा ने कहा कि सराहां बाजार में वन वे ट्रैफिक पिछले कई वर्षों से चालू हैं लेकिन उसके बावजूद भी कुछ लोग वन वे ट्रैफिक नियम का उल्लंघन कर रहे हैं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जो लोग सुबह 9 बजे से 5 बजे तक वन वे ट्रैफिक का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग रखी गई है। बैठक में अरुण शर्मा, सोमदत्त ठाकुर ,विद्या सागर, रमन पुंडीर, एचएन भारद्वाज, जगमोहन ठाकुर व जीत सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
-------------देव राज