{"_id":"59ff0a834f1c1bc8678b9622","slug":"191509886595-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवाद थियेटर ग्रुप के कलाकारों ने जीता दर्शकों का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद थियेटर ग्रुप के कलाकारों ने जीता दर्शकों का दिल
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या संवाद थियेटर ग्रुप चंडीगढ़ के कलाकारों के नाम रही। इस ग्रुप के कलाकारों ने भृगुवंशी भगवान श्री परशुराम महागाथा का मंचन बेहद मार्मिक अंदाज में किया जिसे देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। भगवान परशुराम के जन्म से लेकर सीता स्वयंवर तक के तमाम प्रसंगों को बड़ी सुंदरता के साथ पेश किया गया।
कलाकारों ने इस मंचन के दौरान रावण-सहस्त्रबाहु संवाद, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, जमदग्नि वध, सहस्त्रबाहु वध व सीता स्वयंवर के अनेक दृश्य प्रस्तुत किए।
कलाकारों की भाव भंगिमा, डॉयलाग डिलीवरी, एक्टिंग ने ऐसा समां बांधा की दर्शक मंत्रमुग्ध होकर इसमें खो गए।
इस दौरान मंचन में राम-राम जय परशुराम, राम-राम जय भृगु के लाल.., जमदग्नि घर बजे रे बधाई.., गोद लिए भर रेणुका माई.., झूमे नाचे हर लोग लुगाई..., रेणुका सुत किया घोर प्रहारा..., परशु उठाए परशुराम क्रोध की ज्वाला बनकर..., तथा देखी जो तुम्हारी शान मैं बलिहारी जाऊं..., आदि अनेकों गीतों व भजनों का समावेश भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया।
मंचन के दौरान सहस्त्रबाहु व परशुराम का किरदार दर्शकों को खूब भाया। रेणु मंच पर बैठे दर्शकों ने उनके अभिनय की दिल खोल कर तारीफ की। यह कलाकारों के अभिनय का ही कमाल था कि दर्शक लगातार 3 घंटे तक मंच पर डटे रहे।
विज्ञापन
इस महागाथा में राम का किरदार संजय शर्मा, परशुराम का मयंक सिंह, मां रेणुका का ग्रुप की प्रधान मधुबाला भारद्वाज, महर्षि जमदग्नि का विरेंद्र कुमार, रावण का ज्योति शर्मा, लक्ष्मण का सागर व सहस्त्रबाहु का किरदार हीरा सिंह ने निभाया। जबकि निर्देशन मुकेश शर्मा ने किया।
इस समारोह के मुख्यातिथि तहसीलदार ददाहू देवी सिंह कौशल ने इस ग्रुप के कलाकारों के अभिनय की जमकर सराहना की। उन्होंने ग्रुप के कलाकारों को मेला प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया। इस मौके पर डीपीआरओ बाबू राम चौहान, सीईओ रविंद्र गुप्ता, मनोज शर्मा, हेमंत शर्मा सहित सैकड़ों दर्शक व ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।