{"_id":"597cc2064f1c1b94198b4835","slug":"191501348358-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल टैक्स बैरियर पर बनेगा डबललेन पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल टैक्स बैरियर पर बनेगा डबललेन पुल
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून से पांवटा एनएच-7 पर टोल टैक्स बैरियर पर अब डबललेन पुल बनेगा जिसमें छोटे व बड़े वाहन की अलग-अलग लाइन बनेगी। इससे टोल टैक्स वसूलने को लंबी लाइनों से निजात मिल सकेगी। टोल टैक्स के ठेकेदार को भी पर्ची काटने को ज्यादा मशीनें व स्टाफ मुहैया करवाने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को एसडीएम कार्यालय पांवटा में यमुनापुल को लेकर बैठक हुई जिसमें एडीसी सिरमौर हरबंस नेगी विशेष रुप से मौजूद रहे।
एडीसी सिरमौर ने अन्य अधिकारियों के साथ गोविंद घाट बैरियर स्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। बैरियर से लेकर उत्तराखंड तक जाम लगने की स्थिति से निपटने तथा यमुना पुल पर संभावित खतरा की संभावनाओं की जानकारी ली। मौके पर एनएच प्राधिकरण को बैरियर के समीप डबल लेन बनाने को कहा। इस अवसर पर तहसीलदार पांवटा विमला पोखरियाल, डीएसपी प्रमोद चौहान समेत एनएच प्राधिकरण व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बॉक्स के लिए--
बैरियर ही शिफ्ट किया जाएं : सुबोध अब्बी
-पांवटा निवासी सुबोध अब्बी, दीपक बवेजा व प्रदीप शर्मा ने कहा की आरटीआई से यमुना पुल को संभावित खतरे की सूचना मांगी थी जिसमें कहा गया है कि चलते फिरते ट्रैफिक से खतरा नहीं है लेकिन भारी वाहनों के लंबे जाम से अतिरिक्त भार से खतरा हो सकता है। इसलिए इस पुल के समीप से हर तरह के बैरियर चैक प्वाइंटस को हटाने की मांग रखी गई है। पुल की मरम्मत, पुल पर वाहनों की अधिकतम भार क्षमता निर्धारित करने तथा नया पुल बनाने की मांग रखी है।
विज्ञापन
--टोल टैक्स बैरियर पर बनेगा डबललेन पुल
--एडीसी सिरमौर ने किया यमुना बैरियर का निरीक्षण
छोटे-बड़े वाहनों को अलग लाइनें लगाने के निर्देश