{"_id":"6aa7d6ff346ed1b60c0ec6e7","slug":"185-crore-rupees-help-to-sirmaur-kamgaar-nahan-news-c-177-1-nhn1001-188877-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर के 428 कामगारों को दी 1.85 करोड़ की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर के 428 कामगारों को दी 1.85 करोड़ की सहायता
विज्ञापन
-शिक्षा, विवाह, आवास और मृत्यु सहायता समेत विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत जिला सिरमौर के 428 पंजीकृत निर्माण कामगारों एवं उनके परिवारों को 1,85,53,800 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह सहायता गत 15 अगस्त को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से प्रदेशभर के पात्र कामगारों को प्रदान की गई सहायता का हिस्सा है।
प्रदेश स्तर पर बोर्ड में पंजीकृत 4,967 कामगारों को विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 20.61 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। इसमें सिरमौर के कामगारों को भी शिक्षा, विवाह, मृत्यु, आवास और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिला। जिले में सबसे अधिक 93,55,800 रुपये की सहायता 296 कामगारों के बच्चों को शिक्षण छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रदान की गई। वहीं, 103 कामगारों को विवाह सहायता के रूप में 52.53 लाख रुपये मिले। मृत्यु सहायता योजना के तहत चार लाभार्थियों को 10.80 लाख रुपये प्रदान किए गए।
इसके अलावा मानसिक रूप से मंद बच्चों की देखभाल के लिए चार कामगारों को 80 हजार रुपये की सहायता दी गई। प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 14 लाभार्थियों को 17.79 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री विधवा, एकल, निराश्रित एवं दिव्यांग महिला आवास योजना के तहत सात पात्र महिलाओं को पहली किस्त के रूप में 7 लाख रुपये जारी किए गए।
विज्ञापन
-- -- --
14 कल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा लाभ
भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड वर्तमान में निर्माण कामगारों के लिए 14 कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रहा है। इनका उद्देश्य कामगारों और उनके परिवारों को शिक्षा, आवास, विवाह, स्वास्थ्य तथा सामाजिक सुरक्षा का सहारा उपलब्ध करवाना है। विशेष रूप से बच्चों की शिक्षा के लिए मिलने वाली छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्माण कामगार की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होना जरूरी है। साथ ही, आवेदक ने पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य किया होना चाहिए। पात्र कामगार बोर्ड में पंजीकरण करवाकर विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। जिला श्रम कल्याण कार्यालय सिरमौर ने पात्र निर्माण कामगारों से बोर्ड की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवाने और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया है।