{"_id":"5cb5e018bdec22142e74be3f","slug":"181555423256-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम की खेती मामले का आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफीम की खेती मामले का आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। अफीम की खेती करने और भुक्की बनाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पांच दिन की पुलिस रिमांड के बाद आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बता दें कि सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने ददाहू के निकट खैरी चांगण में अफीम की खेती के आरोप में ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपी ईश्वर सिंह ने अपने खेत में अफीम के पौधे उगाए थे और कुछ पौधों को घर में छिपाकर रखा था। एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर 1354 पौधों को बरामद किया था। इनमें से 717 पौधों को ईश्वर सिंह के खेत में पाया। टीम ने 637 पौधों को उसके घर से बरामद किया। जबकि, पुलिस ने साढ़े 9 किलोग्राम भुक्की भी आरोपी के घर से बरामद की थी। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी ईश्वर सिंह को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।