फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अस्पताल प्रबंधन ने की तोड़फोड़ कमी शिकायत

अस्पताल प्रबंधन ने की तोड़फोड़ कमी शिकायत

Wed, 03 Apr 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन ने की तोड़फोड़ कमी शिकायत
अस्पताल प्रबंधन ने की तोड़फोड़ की शिकायत
विज्ञापन

पांवटा में नवजात की मौत के बाद हुआ था हंगामा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के एक निजी अस्पताल में नवजात की मृत्यु के बाद हुए पथराव के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। लेकिन, अभी तक पुलिस ने इसका मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पांवटा साहिब के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का मामला पहले ही दर्ज किया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी इस मामले में पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा गया है कि कुछ लोगों ने उनके अस्पताल में आकर पथराव किया और तोड़फोड़ की। पुलिस में शिकायत के बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को शिकायत दी है कि बद्रीपुर के कुछ लोगों ने उनके अस्पताल में पथराव किया और तोड़फोड़ की। इससे उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने महिला स्टाफ के साथ धक्कामुक्की भी की है। उधर, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की ओर से पांवटा के एक निजी अस्पताल में तोड़फोड़ की शिकायत मिली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed