फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नघेता स्कूल की दो छात्राएं खेलेंगी राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा

नघेता स्कूल की दो छात्राएं खेलेंगी राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा

Mon, 01 Apr 2019 11:16 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
नघेता स्कूल की दो छात्राएं खेलेंगी राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा
राजपुर (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नघेता की दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय हॉकी के लिए हुआ है। उनके चयन से स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नघेता विद्यालय के डीपीई मनीष टंडन ने बताया कि अंडर-19 वर्ग की राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता पंजाब के लुधियाना में होगी जो सात से 12 अप्रैल तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

डीईपी ने बताया कि स्कूल की दो छात्राओं आशु पुंडीर और आमीषा शर्मा का चयन इससे पहले कांगड़ा जिले में हुई राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा के लिए हुआ था। यहां इन दोनों छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसके आधार पर ही अब उनका चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य दलीप नेगी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन के लिए छात्राओं और उनके डीपीई को बधाई दी है। इसके अलावा पंचायत प्रधान सुरेश शर्मा, एसएमसी प्रधान सुमेर चंद शर्मा, विद्यालय के रामगोपाल शर्मा, कमल सिंह, कमलेश शर्मा, संजय, नरेंद्र चौहान, राम चंद्र, सतपाल, ईशान, आशा, सुरेखा, बलवंत कौर, नम्रता, रेखा, सुनीता और सीमा ने भी छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed