फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सब स्टेशन में करंट लगने से लाइनमैन की मौत

सब स्टेशन में करंट लगने से लाइनमैन की मौत

Fri, 01 Mar 2019 08:06 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Fri, 01 Mar 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
सब स्टेशन में करंट लगने से लाइनमैन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)। 33 केवी सब स्टेशन के कंट्रोल रूम के बाहर पोल पर जंफर की मरम्मत करते वक्त लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से लाइनमैन पोल से गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद बिजली बोर्ड की लापरवाही पर भी सवाल उठने लाजिमी है। आरोप है कि सब स्टेशन में काम करते समय बिजली की सप्लाई क्यों नहीं काटी गई? बहरहाल, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पच्छाद इलाके की दाड़ो देवरिया पंचायत के नेवड़ गांव के 57 वर्षीय लाइनमैन राजेंद्र प्रकाश सराहां में 33 केवी सब स्टेशन में बिजली की मरम्मत के दौरान चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि जिस पोल में जंफर की मरम्मत की जा रही थी, उसकी बिजली काटी गई थी। लेकिन, साथ वाली लाइन को नहीं काटा गया। कंट्रोल रूम के साथ जिस फोर पोल से ढंगयार और ठाकुड़वार को सप्लाई दी जाती है, उसकी मरम्मत का कार्य लाइनमैन को सौंपा गया था। इन दोनों लाइनों का शटडाउन भी किया गया था। लेकिन, इसके साथ गुजरने वाली लाइन को बंद नहीं रखा गया था। अचानक लाइनमैन का जंफर दुरुस्त करते हुए दूसरी लाइन में हाथ छू गया। हाथ लगते ही लाइनमैन को करंट लगा और पोल से गिर गया। मौके पर ही लाइनमैन की मौत हो गई। राजेंद्र प्रकाश का हाथ और बाजू पूरी तरह से झुलसा हुआ था। उधर, विद्युत बोर्ड सराहां के एसडीओ राजिंद्र कुमार ने बताया कि लाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा था और जेई की ओर से आवश्यकता अनुसार शटडाउन भी लिया गया था। लेकिन, लाइनमैन के दूसरी लाइन छू जाने के कारण करंट लगा और लाइन मैन राजिंद्र प्रकाश खंभे से नीचे गिर गया। उन्होंने कर्मी की मौत पर भारी दुख जताया। वहीं, एसएचओ पच्छाद अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बिजली लाइन से करंट लगने और नीचे गिरने के बाद कर्मी की मृत्यु हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed